भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महावीर पंवार का जिलाध्यक्ष बनने व रुद्रप्रयाग पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
(भूपेन्द्र/भण्डारी/ तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महावीर पंवार का जिलाध्यक्ष बनने पर रुद्रप्रयाग पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खांकरा में जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रुद्रप्रयाग बाजार में बाइक रैली व रोड शो व आतिशबाजी कर अपनी खुशी प्रकट की, कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश नेतृत्व ने उनके ही बीच के एक कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का मान बढाया है वहीं इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओ से मिल आभार प्रकट किया, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि वह अपने दायित्वों व कर्तव्यों का सही ढंग से पालन कर पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।