केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सीतापुर, सोनप्रयाग व गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण के खिलाप हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही।

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सीतापुर, सोनप्रयाग व गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण के खिलाप हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही।



(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।जनपद के किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने एवं अतिक्रमण होने की स्थिति मेें त्वरित गति से उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

        तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। इस आशय की जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व टीम व सम्बंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सीतापुर, सोनप्रयाग व गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया।

        अतिक्रमण अभियान में तहसीलदार दीवान सिंह राणा, एसएचओ सोनप्रयाग, अवर अभियंता जल संस्थान, कनिष्ठ अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, नायब तहसीलदार उखीमठ, राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक गुप्तकाशी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *