बारह पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार।

बारह पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार।



(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।नशे के कुचक्र को तोड़ने व अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी गुप्तकाशी के नेतृत्व में थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.01.2023 को चेकिंग के दौरान एक वाहन स्विफ्ट डिजायर कार सं0 UK 07 W 1043 से 12 पेटी मैक्डावेल (168 अद्दे, 240 पव्वे) न0-1 व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। 

वाहन चालक को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

 

नाम पता अभियुक्त –

देवेन्द्र सिंह पंवार पुत्र जगत सिंह पंवार, निवासी ग्राम मल्ला कुरछोला, चौकी मयाली थाना व जिला रुद्रप्रयाग।


पुलिस टीम का विवरण –

1- निरीक्षक अजय कुमार, थाना प्रभारी, गुप्तकाशी। 

2- उ0नि0 प्रदीप चौहान थाना गुप्तकाशी।

3- मुख्य आरक्षी विनोद कुमार – थाना गुप्तकाशी।

4- आरक्षी राजकुमार त्यागी – थाना गुप्तकाशी।

5- आरक्षी गम्भीर – थाना गुप्तकाशी।

  • Related Posts

    आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन तत्पर,जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग आपदा की हर स्थिति में आम जनमानस के साथ

    रुद्रप्रयाग।दिनांक 26 जुलाई, 2025 को जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि तहसील अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र अगस्त्यमुनि में हुई आपदा की सूचना पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित…

    त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन मतगणना हेतु 470 मतगणना कार्मिकों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ हुआ चयन

    त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत आज जनपद रुद्रप्रयाग में मतगणना हेतु कार्मिकों के द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिला कार्यालय स्थित एन.आई.सी. सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (उप जिला निर्वाचन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *