भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी वीर सिंह रावत ने तल्ला नागपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर सुनी जन समस्याएं

भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी वीर सिंह रावत ने तल्ला नागपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर सुनी जन समस्याएं ।



(सुनित चौधरी/तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग। भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी वीर सिंह रावत ने तल्ला नागपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जन समस्याएं सुनी साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए स्वरोजगार के प्रति आत्मनिर्भर बनने व सरकार के द्वारा दिए जा रहे सहयोग का लाभ अर्जित करने की सलाह युवाओं को दी गई। श्री रावत ने तल्लानागपुर क्षेत्र के डूंगरी, चापड़,चौपड़ धारकोट टेम्रिया,गढ़मिल गंधारी सहित कई गांव का पैदल भ्रमण किया। 

भ्रमण के दौरान उन्होंने महिलाओं बुजुर्गों व युवाओं से संवाद करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी। कहा कि प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री के द्वारा युवाओं  के रोजगार व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसका लाभ आज पूरे प्रदेश वासी ले रहे हैं। कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को आम जन तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है और इस दिशा सरकार लगातार प्रयासरत है। कहा कि आगामी विधानसभा में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ पुनः सत्तासीन होगी इसके लिए कार्यकर्ता जी जान से छेत्रों में जुटे हुए हैं। 

भ्रमण के दौरान  ग्रामीणों द्वारा श्री रावत को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत करवाया गया साथ ही समस्याओं के निराकरण पर श्री रावत ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ग्रामीण समस्याओं का समाधान किया जाएगा इस दौरान क्षेत्र भ्रमण में श्री रावत के साथ अंकित पवार रणजीत राणा महेंद्र रावत व अंकित रावत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *