श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उप मुख्य कार्याधिकारी/ एसडीएम कुमकुम जोशी ने माता मूर्ति मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उप मुख्य कार्याधिकारी/ एसडीएम कुमकुम जोशी ने माता मूर्ति मेले की तैयारियों का जायजा लिया।



{Tehelka uk}

बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ धाम में मातामूर्ति उत्सव की तैयारियां चल रही है मंगलवार 26 सितंबर को बामन द्वादशी के अवसर पर मातामूर्ति उत्सव है। इसी क्रम मे आज श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उप मुख्य कार्याधिकारी/ एसडीएम  कुमकुम जोशी ने मातामूर्ति मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

वह बदरीनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात पैदल चलकर  माता मूर्ति मंदिर पहुंची तथा मातामूर्ति मेले की तैयारियों के विषय में अधिकारियों कर्मचारियों से जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि मातामूर्ति मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचते है। 

उन्होंने बताया कि माता मूर्ति मेले की तैयारियां पूरी करायी जा चुकी है। कल प्रात: 10 बजे भगवान बदरीविशाल के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर माणा  प्रस्थान करेंगे।इसी के साथ माता मूर्ति मेला शुरू हो जायेगा।

 माणा गांव से भगवान बदरीविशाल के क्षेत्र रक्षक घंटाकर्ण जी महाराज आज भगवान बदरीनाथ जी को  मातामूर्ति आने का न्यौता देने बदरीनाथ मंदिर पहुंचे  श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बदरीविशाल को उनकी माता की कुशल क्षेम जानने हेतु मातामूर्ति मंदिर आने को कहा।

भगवान बदरीविशाल से अनुनय  विनय किया कि बामन द्वादशी पर माता मूर्ति पधारें। 

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *