रुद्रप्रयाग में 30 सितंबर को रोजगार मेले का होगा आयोजन।

रुद्रप्रयाग। जिला सेवायोजन कार्यालय, रुद्रप्रयाग द्वारा 30 सितंबर को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में होगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियाँ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में कई नामी कंपनियाँ भाग ले रही हैं। इनमें—

एफ.एस.आई. ओवरसीज़ प्रा. लि. : वेयर हाउस एसोसिएट पैकर

एस.आई.एस. सिक्योरिटी लि., देहरादून : सिक्योरिटी सुपरवाइज़र

ब्लिंकिट, देहरादून : स्टोर असिस्टेंट

लायम सॉल्यूशंस, पंतनगर (ऑटोमोबाइल कंपनी) : आईटीआई/डिप्लोमा/बीटेक सम्बन्धी पद

एच.आर. ट्रेडर्स, रुद्रप्रयाग : सेल्स एग्ज़िक्यूटिव

टाटा स्ट्राइव कौशल विकास केंद्र, गोपेश्वर : होटल प्रबंधक हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण व ऑन जॉब ट्रेनिंग

युवा शक्ति फाउंडेशन, देहरादून : शिशिक्षु प्रशिक्षण पद

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 250 रिक्तियाँ उपलब्ध हैं। चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार एवं आवश्यक अर्हताएँ पूर्ण करने पर रोजगार का अवसर मिलेगा।

योग्यता एवं वेतनमान

न्यूनतम शैक्षिक योग्यता : 10वीं पास

अधिकतम योग्यता : स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं बीटेक

आयु सीमा : 18 से 40 वर्ष

वेतनमान : ₹11,000 से ₹40,000 प्रतिमाह

आवश्यक दस्तावेज़

इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक/प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, अंकपत्र, बायोडाटा एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर मेले में प्रतिभाग करें।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में प्रतिभाग हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

👉 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :
📞 8449222574, 9557511448

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *