●13 दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का समापनयुवाओं ने सीखी आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की इंस्टॉलेशन

रुद्रप्रयाग।एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग द्वारा आयोजित 13 दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 24 युवाओं ने भाग लेकर आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की इंस्टॉलेशन की जानकारी हासिल की।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सीसीटीवी कैमरा और अलार्म लगाने की तकनीक के साथ-साथ इनसे जुड़े रोजगार अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया। युवाओं को वास्तविक बाजार मांग को समझाने के लिए मार्केट सर्वे भी कराया गया, जिससे उन्हें रोजगार की संभावनाओं की व्यवहारिक जानकारी मिली।

कार्यशाला का संचालन कर रहे प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सुरक्षा उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इस क्षेत्र में तकनीकी विशेषज्ञों की कमी है। ऐसे में प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर मौजूद हैं।

कार्यशाला में शामिल केदारघाटी के युवा व्लॉगर आशुतोष ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि 13 दिनों का यह प्रशिक्षण उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ। कैमरा और तकनीकी उपकरणों से जुड़े कार्य में उनकी पहले से ही रुचि थी, और इस कार्यशाला ने उन्हें नई संभावनाओं से परिचित कराया।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण