तिलणी में बेकाबू ट्रॉले का तांडव, कई वाहन और दुकानें चपेट में — बड़ा हादसा टला

रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग–बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलणी में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब बद्रीनाथ की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रॉला अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कारों, स्कूटी और दुकानों को रौंदता चला गया। हादसा सुबह करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच हुआ और ट्रॉला आगे जाकर एक दीवार से टकराकर रुक गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क किनारे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना हादसा गंभीर हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉले की गति तेज थी और चालक नशे में लग रहा था। नजदीक ही एक स्कूल भी स्थित है, जिससे स्थिति और भयावह हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर उसी समय बच्चे स्कूल आ रहे होते, तो एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी। क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों से लोगों में गहरा रोष है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भारी वाहनों की सघन चेकिंग की जाए और उनकी आवाजाही को केवल रात के समय तक सीमित किया जाए। नगरपालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है और समाज को भी इस दिशा में जागरूक होना चाहिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार, चालक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। रिपोर्ट में नशे की पुष्टि होने पर वाहन सीज़ किया जाएगा और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ते हादसों को देखते हुए अब भारी वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारित किया जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..