स्वच्छ ऊखीमठ अभियान को झटका, कुछ लोग बने सफाई व्यवस्था के दुश्मन,नगर पंचायत की चेतावनियों के बावजूद ट्रेंचिंग ग्राउंड बना गंदगी का ठिकाना

ऊखीमठ : नगर पंचायत ऊखीमठ के बार-बार अनुरोध और लगातार सफाई अभियानों के बावजूद कुछ लोग स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग नहीं कर रहे हैं। नगर पंचायत की गाड़ियां नियमित रूप से घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र कर रही हैं, फिर भी कई लोग अब भी ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर कूड़ा फेंककर गंदगी फैला रहे हैं। इस लापरवाही से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बिगड़ रही है बल्कि आसपास के पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धरवाण ने बताया कि नगर पंचायत ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई सुधार किए हैं। पर्यावरण मित्र रोजाना डोर-टू-डोर जाकर कूड़ा एकत्र कर रहे हैं और गाड़ियों को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पुनर्चक्रण की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके। पहले ट्रेंचिंग ग्राउंड खुला होने के कारण आवारा पशुओं और बंदरों का आतंक बना रहता था, लेकिन अब वहां टिन शेड लगाकर व्यवस्था को सुधारा गया है। वही अध्यक्ष ने बताया कि इसके बावजूद कुछ लोग शेड के बाहर ही कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे दुर्गंध और गंदगी फैल रही है। उन्होंने कहा कि जब नगर पंचायत की गाड़ियां हर घर तक पहुंच रही हैं, तो लोगों को ट्रेंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंकने की जरूरत नहीं है। नगर को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है, और इसके लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। नगर पंचायत ने नागरिकों से अपील की है कि वे सफाई व्यवस्था में सहयोग करें, निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा दें और ट्रेंचिंग ग्राउंड के आसपास कूड़ा फेंकने से बचें, ताकि ऊखीमठ को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण