रुद्रप्रयाग में भूकंप आपदा का व्यापक मॉक अभ्यास समन्वय, संचार और रेस्क्यू तंत्र की क्षमता का हुआ परीक्षण…..

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव तैयारियों का आकलन करने के लिए बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया। पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग, एनएच, उरेड़ा, पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान, राजस्व विभाग और स्थानीय निकायों सहित विभिन्न विभागों की क्यूआरटी टीमों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। जनपद के छह स्थानों पर 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद उत्पन्न संभावित स्थितियों—भवन क्षति, सड़क धंसाव, टनल हादसा, ग्लेशियर मूवमेंट और बड़ी जनहानि—का अभ्यास किया गया।

गुलाबराय मैदान को स्टेजिंग एरिया बनाया गया, जहाँ 52 लोगों के भवन में फँसने की स्थिति का अनुकरण किया गया। अस्पताल परिसर में अस्थायी चिकित्सा सुविधा स्थापित कर मरीजों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया गया। एक कार्यालय व आटा मिल के ध्वस्त होने पर 15–20 व्यक्तियों के दबने की स्थिति में जेसीबी व बचाव दलों ने त्वरित रेस्क्यू का प्रदर्शन किया। सड़क धंसने व वाहन दुर्घटना के परिदृश्य में घायलों को प्राथमिक उपचार और जिला अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया भी परखी गई।

टनल में 40–50 मजदूरों के फँसने तथा गंभीर घायलों के हेली-इवैक्यूएशन का अभ्यास किया गया। चोराबाड़ी क्षेत्र से संभावित ग्लेशियर मूवमेंट की स्थिति में जवानों के रेस्क्यू और गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से AIIMS ऋषिकेश भेजने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित हुई। पूर्ति अधिकारी ने बताया कि भूकंप से खाद्यान्न भंडारण को कोई नुकसान नहीं हुआ है और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त आपूर्ति की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने कहा कि मॉक ड्रिल से विभागीय समन्वय, संचार प्रणाली और बचाव उपकरणों की कार्यशीलता का सफल परीक्षण हुआ है। उन्होंने इसे आपदा प्रबंधन तंत्र की मजबूती और सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…