शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह को अंतिम सलाम, सैन्य सम्मान के साथ संगम तट पर हुआ अंतिम संस्कार

अरुणाचल प्रदेश की दुर्गम सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा करते हुए रुद्रप्रयाग जनपद के आगर गाँव निवासी और 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात हवलदार रविन्द्र सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गाँव पहुँचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के रोने-बिलखने और ग्रामीणों की चीख-पुकार से माहौल अत्यंत गमगीन हो गया। हर आँख नम थी और हर जुबान पर वीर सपूत के बलिदान की चर्चा थी।

इसके पश्चात शहीद रविन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार अलकनंदा और मंदाकिनी नदी के पावन संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को अंतिम सलामी दी। इस दौरान “जब तक सूरज चांद रहेगा, रविन्द्र सिंह तेरा नाम रहेगा” जैसे नारों से संगम तट गूंज उठा और देशभक्ति का वातावरण भावुक कर देने वाला रहा।

शहीद को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

परिजनों ने बताया कि हवलदार रविन्द्र सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार का कहना है कि रविन्द्र सिंह ने सदैव देशसेवा को सर्वोपरि रखा और कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनका यह बलिदान न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जनपद और राष्ट्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

वीर सपूत की शहादत से रुद्रप्रयाग जनपद शोक में डूबा हुआ है, वहीं दूसरी ओर हर नागरिक को अपने इस सपूत पर गर्व भी है, जिसने देश की रक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया।

  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से आए विस्तारक…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के तहत निर्मित पुल-सुरंग मार्ग का अवलोकन किया। करीब 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…