गुप्तकाशी बाजार के नज़दीक चौहान मोटर के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा,सभी यात्री सुरक्षित।

गुप्तकाशी बाजार के नज़दीक चौहान मोटर के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा,सभी यात्री सुरक्षित।













(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग- रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी बाजार के पास से बड़ी खबर है, गुप्तकाशी बाजार में चौहान मोटर के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, टेंपो ट्रेवलर में चालक समेत कुल 6 लोग सवार थे, गनीमत ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, टेंपो ट्रेवलर केदारनाथ से बद्रीनाथ जा रहा था, स्थानीय लोगों तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी, जिसके बाद उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुच सभी यात्रियों को खाई से रेस्क्यू किया गया, व यात्रियों का सामान भी खाई से निकाल यात्रियों को सौंप दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने सभी यात्रियों को बद्रीनाथ के लिए रवाना कर दिया, पुलिस द्वारा किये गए तत्काल मदद पर यात्रियों ने पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की, पुलिस टीम में उप निरीक्षक आशुतोष चौहान, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र शाह, कांस्टेबल गिरीश भट्ट, कांस्टेबल कैलाश गोस्वामी शामिल थे।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *