छेनागाड़ आपदा के दो महीने बाद मलबे से मिले दो शव,एक की हुई शिनाख्त ,दूसरे शव की पहचान बाकी,DDRF टीम ने शव पुलिस को सौंपे

रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र के छेनागाड़ में 28-29 अगस्त 2025 को आई दैवीय आपदा में लापता लोगों की तलाश के दौरान आज एक बार फिर दर्दनाक दृश्य सामने आया। पीडब्ल्यूडी ऊखीमठ के कार्मिकों को क्षेत्र में दो शव दिखाई दिए, जिसकी सूचना तुरंत राहत टीम को दी गई। सूचना मिलने पर DDRF टीम बसुकेदार मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बॉडी कवर में पैक कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

बरामद शवों में से एक की शिनाख्त कुलदीप सिंह पुत्र बीरबल सिंह, निवासी ग्राम उछोला भोर, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि दूसरे शव का केवल पैर मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आवश्यक पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है और शेष पहचान की प्रक्रिया जारी है।

प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में आपदा के बाद से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लापता लोगों के अवशेषों की खोज पूरी की जा सके। इस घटना से एक बार फिर क्षेत्र में शोक और व्यथा का माहौल व्याप्त है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *