गौरीकुण्ड में विवाद कर शान्ति भंग कर रहे 5 नेपालियों के विरुद्ध पुलिस ने की चालानी कार्यवाही।

रुद्रप्रयाग।अवगत कराना है कि गत दिवस 15.09.2025 को गौरीकुण्ड में होटल अनूप के समीप कुछ नेपालियों द्वारा आपस में कहासुनी व लड़ाई झगड़ा किया जा रहा था। इनकी आपसी बहस इत्यादि का वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी वायरल हुआ था। इस सम्बन्ध में चौकी गौरीकुण्ड पुलिस द्वारा सभी 5 नेपालियों को हिरासत में लेकर शान्ति भंग करने के जुर्म में इनके विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी है।
नेपालियों का विवरण –
1- राजेंद्र बोरा पुत्र जय बहादुर निवासी बारीकोट गांव पालिका थाना लिम्स जिला जाजरकोट नेपाल।
2- रमेश शाही पुत्र दत्त बहादुर शाही निवासी बारीकोट गांव पालिका थाना लिम्स जिला जाजरकोट नेपाल।
3- भीमराज सिंह पुत्र नयन बहादुर सिंह निवासी बारीकोट गांव पालिका थाना लिम्स जिला जाजरकोट नेपाल।
4- लोकेन्द्र बहादुर शाही पुत्र जय बहादुर शाही निवासी हेमा गाऊं पालिका 05 जुमला नेपाल।
5- राज देवी शाही पत्नी लोकेन्द्र शाही निवासी हेमा गाऊं पालिका 05 जुमला नेपाल।
चौकी गौरीकुण्ड पुलिस के स्तर से इन सभी नेपालियों को सख्त हिदायत दी गयी कि वे आपस में उचित व्यवहार रखेंगे व इस प्रकार की पुनरावृत्ति पाये जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *