केदारनाथ धाम में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी, बर्फ हटाने के बाद नुकसान का होगा आकलन

रुद्रप्रयाग । केदारनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने प्रशासनिक टीम के साथ श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और सभी कार्यदाई संस्थाओं को 15 अप्रैल तक सभी कार्य गुणवत्ता के साथ हर हाल में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम और यादगार होनी चाहिए, जिसके लिए तय समयसीमा का पालन अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्र, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजविंद सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी और ऊखीमठ ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला भी इस दौरान साथ रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि मार्च माह में हुई भारी बर्फबारी के कारण यात्रा मार्ग और मंदिर परिसर में व्यापक स्तर पर बर्फ जमी हुई है। ऐसे में सबसे पहले बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। इसके बाद पानी की लाइनों, ट्रैक, स्ट्रीट लाइट, घोड़े-खच्चरों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था, मेडिकल रिस्पॉन्स पोस्ट और पुलिस पोस्ट को हुए नुकसान का आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तेजी से कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूरी करें, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकें और आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    बावई में चैत्र नवरात्र पर तीन दिवसीय महायज्ञ संपन्न, बच्चों की जल यात्रा व नवमी पर खल्याणी चौक में पूर्णाहुति, पूरे गांव की रही सहभागिता…

    रुद्रप्रयाग। जनपद के सबसे बड़े गांव बावई में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य एवं दिव्य महायज्ञ पूर्ण आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। नवरात्र…

    टैंक में फंसा तेंदुआ बना चुनौतीवन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर टाला बड़ा खतरा….

    रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग के उत्तर जखोली रेंज अंतर्गत चमराडा क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुए के पानी के स्टोरेज टैंक में फंसने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *