सेवा में समर्पित पुलिस — केदारनाथ धाम में डोली यात्रा के साथ श्रद्धालुओं को कराया भंडारा,भक्ति और सेवा का संगम: केदारनाथ पुलिस ने कपाट बंदी पर श्रद्धालुओं को कराया भोजन

केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने के अवसर पर आज चौकी केदारनाथ पुलिस द्वारा बेस कैम्प स्थित पुलिस चौकी के समीप श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली का स्वागत करते हुए यात्रा के साथ पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया। पुलिस कर्मियों के इस सेवा भाव से श्रद्धालु भाव-विभोर दिखे।

पुलिस बल द्वारा डोली यात्रा के मार्ग में भी श्रद्धालुओं की सहायता की गई तथा भंडारे में आने वाले यात्रियों को ससम्मान बैठाकर भोजन परोसा गया। केदारनाथ में कपाट बंदी के अवसर पर यह आयोजन भक्ति और सेवा की मिसाल बन गया। पुलिस कर्मियों ने कहा कि बाबा केदारनाथ की कृपा से श्रद्धालुओं की सेवा का यह अवसर मिला है, जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। श्रद्धालुओं ने पुलिस के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *