रुद्रप्रयाग में नशे पर पुलिस का वार,एसओजी ने 5.30 ग्राम स्मैक के साथ युवक को दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

रुद्रप्रयाग में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसते हुए पुलिस ने एसओजी की कार्रवाई में एक युवक को 5.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर के निर्देशों पर जनपद में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसओजी टीम ने स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 05.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी आशुतोष पंवार पुत्र सुन्दर सिंह पंवार निवासी वार्ड संख्या 09 पौड़ी रोड, राजश्री विहार, अपर भक्तियाना, श्रीनगर (जिला पौड़ी गढ़वाल) के खिलाफ कोतवाली रुद्रप्रयाग में मु.अ.सं. 15/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणजीत खनेड़ा (प्रभारी एसओजी), आरक्षी रविन्द्र सिंह और आरक्षी देवेन्द्र सिंह शामिल रहे।

  • Related Posts

    अब सीधे सुनी जाएंगी महिलाओं की फरियाद , 11 मार्च को रुद्रप्रयाग पहुंचेगा महिला आयोग,सुनी जायेगी शिकायत..

    रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की शिकायतों के समाधान और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सुनवाई के लिए उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा “महिला आयोग आपके…

    केदारनाथ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम विशाल मिश्रा ने बताई सभी तैयारियां,सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस..

    आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को जिला कार्यालय स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *