रुद्रप्रयाग मारपीट केस में दोबारा हुई शिकायत,पीड़ित पक्ष ने न्याय की लगाई गुहार, पुलिस का पक्ष—चार्जशीट कोर्ट में, आगे की कार्रवाई जारी,नई शिकायत पर भी हो रही जांच….

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में बीते फरवरी माह की एक मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की महिला ने एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि घटना के बाद से उसे न्याय के लिए लगातार भटकना पड़ रहा है, जबकि पुलिस की ओर से पर्याप्त मदद नहीं मिल पाई।

वीओ: पीड़ित महिला नीलम देवी ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को उनके पति एक शादी में जवाड़ी गए हुए थे। काफी देर तक फोन न उठने पर उन्हें चिंता हुई। बाद में ड्राइवर के माध्यम से पता चला कि उनके पति अस्पताल में भर्ती हैं। महिला ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचीं तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय आरोपी की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी और चाहती तो वह इस घटना को रोक सकती थी।

नीलम देवी का कहना है कि उन्होंने 22 तारीख को भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और उन्हें व उनके परिवार को कोई सुरक्षा या सहायता नहीं मिल रही। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बच्चों को भी इस घटना से मानसिक आघात पहुंचा है और वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

वहीं पुलिस के अनुसार, 19 फरवरी 2026 को कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्र में हुई इस मारपीट की घटना में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था और एक माह के भीतर ही आरोप पत्र न्यायालय भेज दिया गया था। इसके बाद 27 मार्च को महिला द्वारा दोबारा शिकायत दी गई है, जिस पर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई पहले ही पूरी करते हुए आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। नई शिकायत के आधार पर भी जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान, रुद्रप्रयाग में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह ने प्रशस्ति पत्र दे कर किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला न्यायालय सभागार में बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में…

    डीएम रुद्रप्रयाग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी का मोर्चा।

    ​रुद्रप्रयाग । आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के मुख्य कार्याधिकारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *