रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: कुंड काकड़ागाड़ के पास कार पर गिरा पत्थर, चालक की मौत, 5 घायल

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को समय सांय 05:48 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सूचना मिली कि कुंड काकड़ागाड़ के समीप एक कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नदी के किनारे जा गिरी।
कार गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी। वाहन में कुल 6 व्यक्ति सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति (वाहन चालक) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य 5 लोग घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही डी.डी.आर.एफ. और एस.डी.आर.एफ. की टीमें तत्काल मौके पर पहुँचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा जा रहा है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

उक्त दुर्घटना से सम्बन्धित व्यक्तियों का विवरण

मुकेश कुमार पुत्र श्री विजय बहादुर मौर्य (उम्र 40 वर्ष) निवासी जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। (डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है)

2- अंजलि मौर्य पत्नी श्री मुकेश कुमार, निवासी जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश (उम्र 32 वर्ष)
3- अमोली पुत्री श्री मुकेश कुमार, निवासी जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश (उम्र 5 वर्ष)
4- अरुण मौर्य पुत्र श्री कुंज बिहारी मौर्य निवासी केशरबाग, लोटेश रोड जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश। (उम्र 40 वर्ष)
5- रचना पत्नी श्री अरुण मौर्य निवासी केशरबाग, लोटेश रोड जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
6- पिहू पुत्री श्री अरुण मौर्य निवासी केशरबाग, लोटेश रोड जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश। (उम्र 2.5 वर्ष)

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *