रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित…..

रुद्रप्रयाग- जनपद रुद्रप्रयाग में आज जिलापंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एंव सदस्यों ने भव्य कार्यक्रम के बीच पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि स्थानीय जनता भी मौजूद रही।
बताते चलें जनपद रुद्रप्रयाग में 18 सदस्यों वाली जिला पंचायत के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों में से 16 सदस्यों ने शपथ ली है।शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा,मेयर श्रीनगर आरती भण्डारी मौजूद रही।
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत एंव उपाध्यक्ष जिलापंचायत रितु नेगी ने कहा कि जिला आपदा के दौर से गुजर रहा है, इस समय हम सबकी दिम्मेदारी है कि पीड़ितों की मदद कर उन्हें विकास की पटरी पर लाना है।पूरे जिले के विकास के लिए सामूहिक कार्य किये जायेंगे।
विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ आशा नोटियाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एंव सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सब मिलकर जनता के विकास कार्यो को गति देंगे।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *