जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता पर जिलाधिकारी की कड़ी चेतावनी, सुरक्षा उपाय मजबूत करने के निर्देश

रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग में गुलदार, भालू एवं अन्य वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन विभाग के अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और संबंधित विभागों ने भाग लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, सुरक्षा इंतजाम और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।

प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग रजत सुमन ने विभिन्न हॉटस्पॉट क्षेत्रों, जंगली जानवरों की मूवमेंट और संभावित जोखिम वाले स्थानों की विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ी है, जिसके चलते लगातार निगरानी और जागरूकता ज़रूरी है।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर गुलदार और भालू की गतिविधियां अधिक हैं, वहाँ गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने भालू के हमलों को काबू करने के लिए कूड़ा निस्तारण व्यवस्था दुरुस्त करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में कंपोस्ट पिट निर्माण सुनिश्चित करने, कूड़े को मिट्टी से दबाने व केरोसिन/क्लोरीन छिड़काव जैसे उपाय अपनाने के निर्देश दिए, ताकि भालू गांवों की ओर आकर्षित न हों।

जिलाधिकारी ने सभी हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि फील्ड कर्मचारी स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर लोगों को वन्यजीव सुरक्षा नियमों की जानकारी दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं को अकेले जंगल में घास काटने न जाएं और स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ अनिवार्य रूप से एक वयस्क को भेजा जाए। शिक्षा विभाग को इस संबंध में तत्काल सर्कुलर जारी करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने वन विभाग को आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की खरीद जल्द सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ रजत सुमन ने अवगत कराया कि वन विभाग लगातार प्रशिक्षण व जन-जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है और बच्चों से लेकर फील्ड स्टाफ तक सभी को वन्यजीव सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

बैठक में डीएफओ रजत सुमन, उप प्रभागीय वनाधिकारी देवेंद्र पुंडीर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक महेश प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, खंड विकास अधिकारी उखीमठ अनुष्का, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *