6 नवम्बर को बंद होंगे तृतीय केदार बाबा तुंगनाथ के कपाट,विजयदशमी को हुआ दिन तय

रुद्रप्रयाग : विजयदशमी के शुभ अवसर पर तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है। मठाधीश रामप्रसाद मैठाणी ने बताया कि पंचांग गणना के अनुसार बाबा तुंगनाथ के कपाट आगामी 6 नवम्बर 2025 को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
मैठाणी ने जानकारी दी कि परंपरा के अनुसार 5 नवम्बर को देवरा प्रस्थान होगा। इसके बाद 6 नवम्बर को कपाट बंद होने के साथ ही बाबा की डोली चोपता नामक स्थान में रात्रि विश्राम करेगी। 7 नवम्बर को डोली भनकुन पहुंचेगी और 8 नवम्बर को शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कू में प्रवेश करेगी। बाबा की डोली के आगमन पर तुंगनाथ महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कपाट बंद होने के बाद छह माह तक भगवान तुंगनाथ जी की पूजा-अर्चना शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कू गांव में संपन्न होगी। मठाधीश मैठाणी ने कहा कि यह परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि देवभूमि की आस्था और संस्कृति का जीवंत प्रतीक है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *