*जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक होंगे उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित*

*जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक होंगे उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित*



 Tehelka uk न्यूज

रुद्रप्रयाग।पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत अधिकारियों व कार्मिकों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है। 

सम्मानित होने वाले अधिकारी/कार्मिकों में जनपद में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल को आगामी 15 अगस्त 2024 (स्वतंत्रता दिवस-2024) के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह (मेडल) से सम्मानित किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे सहित जनपद के समस्त पुलिस बल ने सम्मानित होने जा रहे पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग को बधाई दी है। पुलिस उपाधीक्षक को मिलने वाला सम्मान सम्पूर्ण जनपद के लिए एक गौरव का क्षण है तथा इससे जनपद में नियुक्त अन्य पुलिस कार्मिक भी प्रोत्साहित एवं प्रेरित होंगे।

  • Related Posts

    केदारनाथ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम विशाल मिश्रा ने बताई सभी तैयारियां,सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस..

    आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को जिला कार्यालय स्थित…

    सुमाड़ी डबल मर्डर का खुलासा, पत्नी और मासूम बेटे की हत्या कर फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..

    रुद्रप्रयाग जनपद के सुमाड़ी क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *