तुंगनाथ: सेंचुरी क्षेत्र मे खुलेआम हो रहाअतिक्रमण,हकहकूक धारियों ने किया विरोध, कहा अधिकारियों की मिलीभगत।

तुंगनाथ: सेंचुरी क्षेत्र मे खुलेआम हो रहाअतिक्रमण,हकहकूक धारियों ने किया विरोध, कहा अधिकारियों की मिलीभगत।



 (तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

कपाट बंद होने के बाद मंदिर मे जाने को बताया परंपरा के खिलाफ

रुद्रप्रयाग- तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल कर लिए बंद हो चुके है, लेकिन अभी भी यहाँ लोगो का हर रोज जमावड़ा लग रहा है। वही कई जगहो पर इस सेंचुरी एरिया मे खुलेआम अतिक्रमण भी किया जा रहा है। जबकि परंपरानुसार कपाट बन्द होने के बाद यहाँ आना भी प्रतिबंधित है। वही इस बात को लेकर हकहकूक धारियों ने जोरदार विरोध दर्ज किया है। मंदिर के पुजारी रविंद्र मैथाणी ने कहा की एक तरफ सेंचुरी क्षेत्र मे खुलेआम निर्माण कार्य चल रहे है, यह अतिक्रमण सरासर नियम विरुद्ध है लेकिन इसे रोकने वाला कोई नही है। 



उन्होंने आरोप लगाया की कही ना कही अधिकारियों की मिली भगत से यह कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की पर्व मे कपाट बंद होने बाद तुंगनाथ मे उनके मकानों मे चोरी की घटनाएं हुई थी, जिसके बाद यहाँ कपाट बन्द होने बाद आवागम पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गयी थी, लेकिन फिर भी यहाँ आवागमन हर रोज भारी संख्या मे हो रहा है। 



कहा की तत्काल इस पर कार्यवाही की जाय। वही एसडीएम उखीमठ का कहना है कि परम्पारानुसार कपाट बंद होने बाद वहा आवगमन नही होना चाहिए, लेकिन वन विभाग द्वारा की ट्रैकिंग के लिए अनुमति दी जाती है, वह इसलिए भी चोपता पर्यटक स्थल है। वही उन्होंने अतिक्रमण पर जानकारी ना होने बात कहकर बताया की वीडियो ले जरिये जानकारी मिली है और इस संबंध मे संबंधित पटवारी को रिपोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। 

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *