स्मैक के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार।

स्मैक के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार।



(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं जनपदीय एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी को नशामुक्त देवभूमि उत्तराखण्ड बनाये जाने के उद्देश्य से नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जहां जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरुक किया जा रहा है, वहीं नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध नकेल कसते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



निर्गत निर्देशों के क्रम में एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के प्रभावी पर्यवेक्षण में दिनांक 30 नवम्बर 2022 को चेकिंग के दौरान जनपदीय एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के कब्जे से स्मैक बरामद की गयी, जिसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



अभियुक्त का विवरण – ललित नेगी पुत्र श्री विक्रम सिंह नेगी, निवासी ग्राम रिखोली, तहसील कर्णप्रयाग, जिला चमोली


जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का नशे के विरुद्ध कड़ा प्रहार निरन्तर जारी है।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *