लोकसभा सामान्य निर्वाचन तैयारी को लेकर चुनाव प्रेक्षक ने किया अगस्तमुनि स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

लोकसभा सामान्य निर्वाचन तैयारी को लेकर चुनाव प्रेक्षक ने किया अगस्तमुनि स्ट्रांग रूम का निरीक्षण


 Tehelka uk न्यूज

रुद्रप्रयाग।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर चुनाव प्रेक्षक सामान्य पीयूष समारिया ने अगस्त्यमुनि स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी सौरभ गहरवार से स्ट्रॉन्ग रूम की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट डिस्पैच एवं रिसीव करते समय सभी नियम एवं सावधानियों का विशेष ध्यान रखा जाए। पोलिंग पार्टियों को डिस्पैच एवं रिसीव के दौरान कोई समस्या न हो एवं निर्बाध रूप से सभी कार्य हों इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने जिलाधिकारी को सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यवस्थाएं दुरस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *