10 मई अक्षय तृतीया को दोपहर को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट• 12 मई को को खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट • 10 मई को श्री केदारनाथ धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।

10 मई अक्षय तृतीया को दोपहर को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट• 12 मई को को खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट • 10 मई को श्री केदारनाथ धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।



(Tehelka uk न्यूज/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग: 9  अप्रैल। इस यात्रा वर्ष श्री गंगोत्री धाम के कपाट  शुक्रवार 10 मई अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अपराह्न 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त में खुलेंगे। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति ने आज शीतकालीन  प्रवास स्थल मुखवा ( मुखीमठ) में कपाटोद्वान का मुहूर्त तय किया। 


उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ  धाम के कपाट रविवार 12 मई को प्रात: 6 बजे तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को खुल रहे है। यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा कपाट खुलने का समय तय किया जाना  है। 


जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच केदार में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने की तिथि तथा तृतीय केदारनाथ तुंगनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि शनिवार 13 अप्रैल बैशाखी के शुभ अवसर पर तय हो जायेगी।

  • Related Posts

    ग्रामीणों के बीच बढ़ा यूकेडी का जनाधार,रुद्रप्रयाग में यूकेडी ने बढ़ाई चुनावी सक्रियता,भरत सिंह राणा के जनसंपर्क अभियान को मिल रहा समर्थन।

       (भूपेन्द्र भण्डारी/tehelka uk न्यूज, रुद्रप्रयाग) रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी…

    ऑरेंज अलर्ट के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल बंदभारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 28 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज बारिश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *