हादसा:रुद्रप्रयाग -पोखरी मोटरमार्ग पर देर रात को हुआ बड़ा हादसा, तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

हादसा:रुद्रप्रयाग -पोखरी मोटरमार्ग पर देर रात को हुआ बड़ा हादसा, तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग पोखरी मोटरमार्ग पर देर रात को स्कूटी सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, देर रात लगभग समय 11:15 Pm पर पुलिस कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुंडा दानकोट के समीप 1 स्कूटी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई मे गिर गयी है। स्कूटी में 3 व्यक्ति सवार थे। जिनकी मोके पर ही मृत्यु हो चुकी है। सूचना पर DDRF/SDRF रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुँचकर तीनो व्यक्तियो का रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक लाकर 108 के माध्यम से पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।


वाहन संख्या- UK13B 2344


*घटना का विवरण*

1- नाम- अंकित पुत्र प्रताप लाल।

उम्र- 27 वर्ष।

निवासी- गुनियाल (पोखरी )।

जिला –  रुद्रप्रयाग।


2- नाम- टीटू पुत्र राकेश लाल।

उम्र- 23 वर्ष।

निवासी- कुंडा दानकोट।

जिला – रुद्रप्रयाग।


3- नाम- संदीप ।

उम्र- 27 वर्ष।

निवासी- बरसील 

जिला – रुद्रप्रयाग

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *