केदारनाथ विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, सभी लंबित काम शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

केदारनाथ विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, सभी लंबित काम शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।श्री केदारनाथ धाम की आगामी यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 


बता दें कि आज केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मुख्य विकास डॉ जीएस खाती सहित सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ केदारनाथ यात्रा मार्ग कुंड से लेकर अंतिम सड़क मार्ग गौरीकुंड तक स्थलीय निरीक्षण किया, साथ ही यात्रा शुरू होने से पहले आवश्यक कार्यो को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के बाद गौरीकुंड में प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

       विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम की आगामी यात्रा शुरू होने में अभी एक माह से अधिक का ही समय रह गया है, इससे पहले सभी विभाग अपनी अपनी तैयारियों को पूरा करें, उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थानों पर सड़को की हालत खराब है उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाये, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एंव स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

 विधायक ने यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड तक स्वजल द्वारा बनाए गए शौचालयों को सुचारू करने के निर्देश भी दिए। 

व्यूंग गाड पुल को मार्च अंतिम सप्ताह तक इस यात्राकाल के लिए डबल लेन पुल को पूरा करने निर्देश दिए। उन्होंने फाटा के समीप डोलिया देवी में गुणवत्तापूर्वक निर्माण कार्य न होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यात्रा के लिए व्यवस्था दुरुस्त की जाए।  

      इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केदारनाथ यात्रा में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं,इसलिए सभी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।

        वहीं मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती ने कहा कि श्री केदारनाथ यात्रा को सुगम व सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में विभिन्न विभागों के माध्यम से की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्था के लिए सभी को निर्देशित किया गया है तथा सभी विभाग सफल यात्रा संचालन के लिए अपनी-अपनी तैयारियों एवं व्यवस्था में जुट गए हैं। यात्रा मार्ग में जो भी सुविधा एवं व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी है उसके लिए भी स्थानीय विधायक द्वारा आज स्थलीय निरीक्षण किया गया है तथा उनके द्वारा भी सभी विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देशित किया गया है।

   

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…