छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त, वाहन चालक की मौके पर मौत

छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त, वाहन चालक की मौके पर मौत।



(डेस्क तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग पर घटूधार में एक ईको वाहन यूके 13 टीए 1156 अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में केवल चालक ही मौजूद था, जिसकी मौके पर ही मौत हो की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 11 बजे के आसपास यह दुर्घटना हुई, जिसमें वाहन छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग से अनियंत्रित होकर जामण गांव की सड़क से लुढ़कते हुए हुए खाई में गिर गया। स्थानीय निवासियों द्वारा इसकी सूचना तहसील प्रशासन बसुकेदार को दी गई।


वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर तहसील बसुकेदार से डीडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कर शव को खाई से निकाला। जेब से मिले सबूतों और स्थानीय निवासियों की निशानदेही पर मृतक की पहचान आनंद सिंह नेगी पुत्र सराद सिंह निवासी ग्राम तालजामण थपोनी के रूप में हुई है।

छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त, वाहन चालक की मौके पर मौत

  • Related Posts

    चोपता: भारी बारिश के चलते आवासीय मकान खतरे की जद में, साथ ही पैदल मार्ग ओर पेय जल लाइन भी छतिग्रस्त।

    रिपोर्ट: भूपेंद्र भण्डारी रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग के तल्लानागपुर क्षेत्रान्तर्गत चोपता-फलासी पैदल मार्ग पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से ग्रामीण सतेसिंह करासी की आवासीय मकान को बड़ा खतरा पैदा हो…

    तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण

    रुद्रप्रयाग।वर्तमान वर्षा ऋतु के दौरान ग्राम मचकंडी के गोबला तोक में आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु आज तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *