छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त, वाहन चालक की मौके पर मौत

छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त, वाहन चालक की मौके पर मौत।



(डेस्क तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग पर घटूधार में एक ईको वाहन यूके 13 टीए 1156 अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में केवल चालक ही मौजूद था, जिसकी मौके पर ही मौत हो की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 11 बजे के आसपास यह दुर्घटना हुई, जिसमें वाहन छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग से अनियंत्रित होकर जामण गांव की सड़क से लुढ़कते हुए हुए खाई में गिर गया। स्थानीय निवासियों द्वारा इसकी सूचना तहसील प्रशासन बसुकेदार को दी गई।


वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर तहसील बसुकेदार से डीडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कर शव को खाई से निकाला। जेब से मिले सबूतों और स्थानीय निवासियों की निशानदेही पर मृतक की पहचान आनंद सिंह नेगी पुत्र सराद सिंह निवासी ग्राम तालजामण थपोनी के रूप में हुई है।

छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त, वाहन चालक की मौके पर मौत

  • Related Posts

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगी, तीन दोषियों को 3-3 साल की सजा,फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला।

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट उखीमठ श्री सन्तोष पच्छिमी की अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने…

    केदारनाथ धाम में बर्थडे पार्टी भारी पड़ी, पटाखे फोड़ने पर इंस्टाग्राम यूजर पर मुकदमा दर्ज

    रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर पवित्रता भंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *