दीपावली एवं कपाट बंद होने के अवसर हेतु श्री केदारनाथ मंदिर को 10 कुंतल से अधिक फूलों से सजाया गया।

दीपावली एवं कपाट बंद होने के अवसर हेतु श्री केदारनाथ मंदिर को 10 कुंतल से अधिक फूलों से सजाया गया।



(Tehelka uk न्यूज)

श्री केदारनाथ धाम 30 अक्टूबर।श्री केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली पश्चात भैयादूज रविवार 3 नवंबर को प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो रहे है।

बीते कल मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये इस तरह कपाट बंद की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। 

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ मंदिर को दीपावली तथा कपाट बंद होने के अवसर हेतु  मंदिर समिति एवं दानीदाताओं  द्वारा   10 क्विंटल  से अधिक फूलों से सजाया जा रहा है बताया कि 17 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे है 4 नवंबर को तृतीय केदार तुंगनाथ जी एवं 20 नवंबर को द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो रहे है।


गंगोत्री मंदिर समिति तथा यमुनोत्री मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी में कहा गया कि श्री गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट 2 नवंबर को बंद होने है जबकि जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी 3 नवंबर को भैया दूज के दिन बंद हो रहे है। इस तरह इस यात्रा वर्ष चारधाम यात्रा समापन की तरफ है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *