रुद्रपुर में विद्युत सब स्टेशन निर्माण कार्य प्रारंभ करने में डाली जा रही बाधा, प्रशासन ने कहा- परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक

रुद्रपुर में विद्युत सब स्टेशन निर्माण कार्य प्रारंभ करने में डाली जा रही बाधा, प्रशासन ने कहा- परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक



(Tehelka uk न्यूज)

केदारनाथ रोपवे और चारधाम यात्रा मार्ग के लिए अहम सब स्टेशन निर्माण ,”केदारघाटी में बिजली आपूर्ति सशक्त बनाने वाली है परियोजना,

अवगत कराना है कि आज दिनांक 18.03.2025 को पिटकुल द्वारा गुप्तकाशी क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर में प्रस्तावित विद्युत सब स्टेशन निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना था, जिसका स्थानीय स्तर पर कुछ व्यक्तियों द्वारा विरोध किया गया।यह विद्युत सब स्टेशन केदारघाटी के समग्र विकास तथा श्री केदारनाथ धाम सहित संपूर्ण क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अत्यंत आवश्यक है। भविष्य में भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट रोपवे सहित चारधाम यात्रा मार्ग में सुचारू विद्युत आपूर्ति इसी सब स्टेशन के माध्यम से सुनिश्चित की जानी है, जिससे यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

            उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसमें याचिकाकर्ताओं को कोई राहत प्रदान नहीं की गई है। उक्त भूमि पिटकुल को विधिवत आवंटित राजस्व भूमि है तथा निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूर्ण की जा चुकी हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आज पिटकुल द्वारा स्थानीय प्रशासन व पुलिस बल की उपस्थिति में निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना था। किंतु प्रातःकाल से ही कुछ लोगों द्वारा निजी स्वार्थवश विरोध किया गया और मातृशक्ति को आगे कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। विरोध करने वालों को प्रशासन और पिटकुल द्वारा वार्ता कर समझाने का हरसंभव प्रयास किया गया, परंतु वे अपनी जिद पर अड़े रहे और प्रदर्शन जारी रखा।

           प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा गलत अफवाहें फैलाकर ग्रामीणों को भड़काया गया। ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अतः अवगत कराना है कि यह परियोजना न केवल स्थानीय क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भविष्य में केदारनाथ धाम यात्रा और समस्त केदारघाटी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *