रुद्रप्रयाग केदारनाथ हाईवे पर हुआ एक बड़ा सड़क हादसा। दो की मौत एक गम्भीर घायल।

रुद्रप्रयाग केदारनाथ हाईवे पर हुआ एक बड़ा सड़क हादसा। दो की मौत एक गम्भीर घायल।



(तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

रूद्रप्रयाग जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रूद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड हाइवे पर दो शव पडे मिले, जबकि एक गभीर घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है, उसकी हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसा वाहन की चपेट में आने से हुआ और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बाती रात तकरीबन दस बजे की यह घटना बताई जा रही है। तीन व्यक्तियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि यह दुर्घटना वाहन की टक्कर लगने से हुई है। बीती रात दस बजे तीन व्यक्ति सडक पर चल रहे थे, तभी अचानक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 



जिसमें जखोली ब्लाक के मुसांढुग निवासी हरवीर सिंह पुत्र पुर्ण सिंह उम्र 43 व मदन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव के धर्मेद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह उम्र 34 घायल हो गए जिन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया है। दोनों मृतकों को जिला चिकित्सालय में पीएम कराया जा रहा है जबकि पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुदकमे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग केदारनाथ यात्रा में घोड़ाण्खच्चर चलाते थे और गौरीकुंड से पैदल घर की ओर आ रहे थे।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *