जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग तथा उखीमठ व जखोली मे प्रशासन द्वारा विभिन्न होटलों में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।अवेध निर्माण को किया सीज।

जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग तथा उखीमठ व जखोली मे प्रशासन द्वारा विभिन्न होटलों में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।अवेध निर्माण को किया सीज।



{तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग}

सरकार के निर्देशन में जनपद के होटल एवं रेस्तरां में जिला प्रशासन की ओर से गठित विभिन्न विभागों की टीमों द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारियों की अगुवाई में सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत अनियमितताएं पाए जाने पर होटल एवं रेस्तरां के चालान किए जाने के साथ ही नोटिस भी जारी किए गए। रुद्रप्रयाग के रैंतोली में अवैध निर्माण पाए जाने पर एक होटल सीज़ भी किया गया।



              रुद्रप्रयाग उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल की अगुवाई में पर्यटन विभाग, खाद्य सुरक्षा, पुलिस व अग्निशमन तथा नगर पालिका के अधिकारियों ने नगर क्षेत्र के अंतर्गत रैंतोली, गुलाबराय, मुख्य बाजार, केदारनाथ तिराहा आदि स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि रैंतोली में निर्माणाधीन एक निजी होटल के अवैध निर्माण को सीज़ कर दिया गया है। वहीं पांच होटल, रेस्तरां के प्रदत्त लाईसेंस उपलब्ध नहीं करवाए जाने पर चेतावनी देते हुए एक सप्ताह अंतर्गत लाईसेंस जमा करने का समय दिया गया। ऐसा नहीं होने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि चार होटल-रेस्तरां में विभिन्न अनियमिताएं पाए जाने पर उनको नोटिस जारी किए गए नोटिस का उचित जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जबकि तीन होटलों में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग पाए जाने पर उन्हें जब्त किया गया।



              उधर ऊखीमठ में उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा की अगुवाई में तहसीलदार दीवान सिंह राणा समेत राजस्व विभाग के अधिकारियों ने गुप्तकाशी, ऊखीमठ, कुंड समेत केदारनाथ यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों में संचालित हो रहे होटल रेस्तरां में सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर पांच होटल रेस्तरां को नोटिस जारी किए गए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि नोटिस का उचित जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। वहीं जखोली में भी उप जिलाधिकारी परमानंद राम की अगुवाई में देर सायं तक चैकिंग अभियान जारी रहा।

            सघन चैकिंग अभियान के दौरान तहसीलदार रुद्रप्रयाग मंजू राजपूत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज सेमवाल, कोतवाल जयपाल सिंह नेगी, एसआई प्रदीप चैहान समेत राजस्व उपनिरीक्षक आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…