21 घण्टे बाद मिला बस अड्डा रुद्रप्रयाग के पास पुनाड़ गदेरे में गिरा व्यक्ति।

21 घण्टे बाद मिला बस अड्डा रुद्रप्रयाग के पास पुनाड़ गदेरे में गिरा व्यक्ति।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।  कल दिनांक 23.09.2024 की रात्रि 08:30 बजे लगभग पुलिस कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति नया बस अड्डा रुद्रप्रयाग के पास पुनाड़ गदेरे के पानी में गिर गया है। कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जानकारी की गई तो लोगों द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति सड़क से नीचे गदेरे के पानी में गिर गया है। किन्तु रात्रि को काफी ढूंढखोज तथा सर्च अभियान चलाने पर भी उस व्यक्ति का कोई पता नही चल पाया। 

आज प्रातःकाल से ही उक्त व्यक्ति की जल पुलिस, डीडीआरएफ व एसडीआरएफ के माध्यम से लगातार सर्च अभियान चलाया गया, उक्त व्यक्ति का शव आज सांयकाल को पुनाड़ गधेरे के पानी से निकाला गया है। मृतक की पहचान प्रमोद चौहान (उम्र 45 वर्ष) पुत्र श्री नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम मचकंडी मोहन खाल जनपद रुद्रप्रयाग वर्तमान पता वार्ड बॉय जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। पुलिस के स्तर से मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *