गौरीकुंड के पास एक बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 13 से 14 लोग थे सवार, 13 लोगों का हुआ रेस्क्यू एक की ढूंढ खोज जारी।

गौरीकुंड के पास एक बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 13 से 14 लोग थे सवार, 13 लोगों का हुआ रेस्क्यू एक की ढूंढ खोज जारी।


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर गौरी कुंड के समीप एक बोलेरो/ महिंद्रा मैक्स वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू एवं बचाव कार्यों में जुट गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार वाहन में 14 लोग सवार थे जिसमें से 13 को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जबकि एक की तलाश अभी जारी है। सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उनका ईलाज जारी है। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *