संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, कन्या जूनियर हाई स्कूल चोपड़ा की छात्राओं ने बनाया ब्लॉक स्तर पर स्थान

रुद्रप्रयाग। दिनांक 19 सितम्बर 2025 को संकुल चोपड़ा में संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन संकुल प्रभारी श्री दीपक पुरोहित के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर गंधारी, गडमील, हड़ेटीखाल, डूंगरी, कुरझण, धारकोट और शिशु निकेतन चोपड़ा विद्यालय शामिल हुए। वहीं, जूनियर स्तर पर गंधारी, गडमील, हड़ेटीखाल, डूंगरी, कुरझण, धारकोट, देवनागर तथा कन्या जूनियर हाई स्कूल चोपड़ा की टीमों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खेल स्पर्धाओं में 50, 100, 200, 400 और 500 मीटर दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, खो-खो, कबड्डी, ऊँची कूद और लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बालिका वर्ग में छात्राओं ने विशेष उत्साह दिखाया। 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़ के साथ-साथ खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद और ऊँची कूद में कन्या जूनियर हाई स्कूल चोपड़ा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय को आगामी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता अगस्त्यमुनि में स्थान मिला है। विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रबंधक श्री विनोद प्रसाद देवली, प्रधानाध्यापिका श्रीमती उमा राणा, सहायक अध्यापिका श्रीमती जयंती पंवार, कनिष्ठ सहायक अनुराग जगवाण तथा अभिभावकों ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण