बसुकेदार में गुलदार का हमला, खेत में घास लेने गई महिला को किया गम्भीर घायल।

रुद्रप्रयाग। जनपद की बसुकेदार तहसील के ग्राम पंचायत डालसिंगी में शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला घास लेने खेत में गई थी, तभी अचानक गुलदार ने धावा बोल दिया।
स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह महिला को गुलदार के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अगस्त्यमुनि चिकित्सालय लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गांव में इस घटना से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की आवाजाही बनी हुई है,जिस कारण अब स्कूली बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है । उन्होंने बताया कि वन विभाग को कई बार इसकी सूचना दी गई और पिंजरा लगाने की मांग भी की गई थी, लेकिन विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *