रुद्रप्रयाग प्रशासन एक्शन मोड में — अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, 5 भवन जमींदोज़,विकास कार्यो में बाधा बर्दास्त नही:एसडीएम भगत सिंह फोनिया

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आज एक बड़े स्तर का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत तिलवाड़ा बाजार एवं अगस्त्यमुनि बाजार क्षेत्र में 5 पक्के अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग भगत सिंह फोनिया की मौजूदगी में तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

तहसीलदार रुद्रप्रयाग प्रणव पांडे ने बताया कि आज चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत मुख्य मार्गों पर किए गए पक्के अतिक्रमणों को हटाया गया है। यह कार्रवाई आगामी सड़क चौड़ीकरण कार्य को ध्यान में रखते हुए की गई, ताकि सड़क निर्माण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके और आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

उन्होंने बताया कि दोनों बाजार क्षेत्रों में कुछ भवन स्वामियों को पूर्व में मुआवजा राशि प्रदान की जा चुकी थी, किंतु उसके बावजूद उन्होंने विभाग को कब्जा नहीं सौंपा था। इस पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 5 भवनों का कब्जा एनएच विभाग को विधिवत रूप से दिलवाया, जिससे अब संबंधित क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ सकेगा।

उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग भगत सिंह फोनिया ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी क्षेत्र के विकास में बाधा बनता है, और प्रशासन ऐसी प्रवृत्तियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित और विकास कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण