प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जताया शोक – जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्तवाल की माता के निधन पर पहुंचे आवास

रुद्रप्रयाग। जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्तवाल की माता के निधन पर आज प्रदेश के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री बहुगुणा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही।

उन्होंने कहा कि माता-पिता का साया खोना जीवन का सबसे बड़ा दुख होता है, लेकिन उनके संस्कार और आशीर्वाद सदा परिवार के साथ रहते हैं। मंत्री बहुगुणा ने परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और भगवान से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्र के कई लोग भी मौजूद रहे जिन्होंने बर्तवाल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *