गौरीकुंड व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित – रामचंद्र गोस्वामी बने अध्यक्ष

रुद्रप्रयाग। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में नगर व्यापार मंडल गौरीकुंड के चुनाव संपन्न हुए। जिला अध्यक्ष अंकुर खन्ना की अध्यक्षता में आयोजित इस चुनाव में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में रामचंद्र गोस्वामी को अध्यक्ष, दीपक गोस्वामी को महामंत्री और प्रकाश गोस्वामी को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री मोहन रौतेला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन सिंह रावत और जिला कोषाध्यक्ष राजेश नेगी भी उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और गौरीकुंड क्षेत्र के व्यापार को सुदृढ़ बनाने के लिए मिलजुलकर कार्य करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री चंद्र मोहन सेमवाल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और व्यापारिक हितों के लिए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    रुद्रप्रयाग । ग्राम कपणियां में शराब के नशे में हुड़दंग, गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू एक युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली)…

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *