फिर बढ़ा पहाड़ों में भालू का आतंक…कोट मल्ला में पानी फीटर पर अचानक हमला…इलाके में दहशत, हरियाली वैली में लगातार बढ़ रही घटनाएं

रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम सभा कोट मल्ला में सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लगभग सात बजे पानी के फीटर भरत सिंह चौधरी पर जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया। भरत रोज की तरह ग्राम सभा का पानी खोलने टैंक की ओर जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे भालू ने उन पर धावा बोल दिया। हमले के बीच अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने पूरी ताकत से भालू का मुकाबला किया और संघर्ष करते हुए किसी तरह खुद को बचाने में सफल रहे।

हमले में भालू ने उनके पैर को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हरियाली वैली क्षेत्र में इन दिनों लगातार भालू की मौजूदगी और हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय बना हुआ है और वन विभाग से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *