“राजकीय महाविद्यालय जखोली में गूँजी नशा मुक्ति की शपथ,देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प”

जखोली : राजकीय महाविद्यालय जखोली में एंटी ड्रग्स सेल के तत्वाधान में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को नोडल अधिकारी डॉ. नन्दलाल ने नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने की शपथ दिलाई।

डॉ. नन्दलाल ने सभी उपस्थित जनों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने और समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए हर संभव प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में छात्रों ने भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगी, तीन दोषियों को 3-3 साल की सजा,फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला।

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट उखीमठ श्री सन्तोष पच्छिमी की अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने…

    केदारनाथ धाम में बर्थडे पार्टी भारी पड़ी, पटाखे फोड़ने पर इंस्टाग्राम यूजर पर मुकदमा दर्ज

    रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर पवित्रता भंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *