रुद्रप्रयाग में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान तेज, सीमाओं पर कड़ी निगरानी

रुद्रप्रयाग। एसपी अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देश पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर के साथ सभी थाना प्रभारी अपनी-अपनी टीमें लेकर लगातार फील्ड में उतर रहे हैं। अभियान के तहत जनपद की सीमाओं पर स्थित सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स, बस अड्डों, पार्किंग क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गहन जांच की जा रही है।

पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, लगेज और सार्वजनिक स्थलों की सूक्ष्म रूप से चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बना रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों और बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सतर्कता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    भू-धंसाव से बढ़ा खतरा, पुल पर मंडराया संकट, मौके पर पहुंची विधायक, लिया हालात का जायजा..

    रुद्रप्रयाग जनपद के ताला–बरंगाली मोटर मार्ग पर लगातार बढ़ रहे भू-धंसाव को लेकर रविवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आकाशकामिनी…

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगी, तीन दोषियों को 3-3 साल की सजा,फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला।

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट उखीमठ श्री सन्तोष पच्छिमी की अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *