2032 तक विधायक रहने का ऐलान, मैदान का कार्य आगे बढ़ाने का आश्वासन—चौधरी बोले, जनता को देर नहीं होगी; पटवारी का चपरासी आए तो दावत, विधायक आए तो शक!”

रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने अगस्त्यमुनि मैदान को लेकर तीखा बयान देते हुए कहा कि यह मैदान काफी पहले बन जाना चाहिए था, लेकिन अब जब इतना पैसा खर्च हो चुका है, तो बीच में विरोध या ट्रोलिंग से काम नहीं रुक सकता। उन्होंने कहा कि शुरू में ही रोक देते तो बात अलग थी, पर अब कार्य पूरा होकर ही रहेगा। चौधरी ने बताया कि उन्होंने पत्रकारों को भी सलाह दी थी कि अनावश्यक विवाद न करें, पर उनके बयान पर लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जो कुछ भी बोला गया, वह नई बात नहीं है, दुनिया भर में ऐसे ही हालात रहते हैं और हमारी स्थिति भी कुछ अलग नहीं।

उन्होंने कहा कि वे स्वेच्छा से जनता की सेवा में आए हैं और सेवा को अपना सहज कर्म मानते हैं, जिसमें गलती भी हो जाए तो उसे स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए। चौधरी ने उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया की सबसे पवित्र वस्तु अग्नि है, लेकिन वह भी धुआँ छोड़ती है, फिर भी अग्नि प्रज्ज्वलित करना कोई नहीं छोड़ता। उन्होंने लोगों के व्यवहार पर भी चुटकी ली और कहा कि गांव में अगर पटवारी का चपरासी भी चला जाए तो स्वागत में पकोड़े तलने लगते हैं, लेकिन जब विधायक जाता है तो ऐसा माहौल बना दिया जाता है जैसे चुनाव आने वाला हो और पूरे गांव को पहले से अभ्यास करवाया गया हो।

अपने राजनीतिक भविष्य पर बोलते हुए चौधरी ने कहा कि वे जिले के पूर्णकालिक सेवक हैं और जब तक जिंदा हैं, सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी कोई नौकरी, चाकरी, ठेकेदारी, दुकानदारी या गद्दारी नहीं है, और जो लोग उनकी बातें सुन रहे हैं वे यह संदेश दे दें कि वे 2032 तक ही विधायक रहेंगे। इसके बाद भी वे सेवा करते रहेंगे और यदि 2027 में वे दोबारा लौट आए, तो क्रीड़ा भवन भी बनकर तैयार होगा। उनका यह बेबाक और तंज भरा बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…