नए साल के पहले दिन गुप्तकाशी पुलिस की कार्रवाई, शराब तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग।नए साल की शुरुआत के साथ ही रुद्रप्रयाग जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुप्तकाशी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में थाना गुप्तकाशी पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

घटना एक जनवरी 2026, गुरुवार की है, जब थाना गुप्तकाशी पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 14 बोतल अंग्रेजी शराब, सोलमेट व्हिस्की, बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान मनोज लाल पुत्र प्रेमलाल, निवासी ग्राम नाला, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में अपर उप निरीक्षक उषा ध्यानी, कांस्टेबल हर्ष जोशी और कांस्टेबल संतोष कुमार शामिल रहे।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें, ताकि समाज को नशे से मुक्त रखने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण