जनपद रुद्रप्रयाग को मिली नई पुलिस अधीक्षक,नीहारिका तोमर ने संभाला कार्यभार,नई पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट संदेश,संवेदनशील पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर जोर

रुद्रप्रयाग । आज सुश्री नीहारिका तोमर ने जनपद रुद्रप्रयाग के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ बैठक कर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था और अपराध की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील एवं पारदर्शी कार्यशैली पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस कर्मियों के व्यवहार में सुधार, किसी भी प्रकार की अवैध संलिप्तता पर शून्य सहिष्णुता, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई, साइबर अपराधों पर नियंत्रण तथा मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध कठोर अभियान को प्राथमिकता में रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को आगामी दिनों में थाना क्षेत्रों के भ्रमण की जानकारी देते हुए गत वर्षों के यात्रा संबंधी फीडबैक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलने की घोषित तिथि के दृष्टिगत यात्रा व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में 15 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक जनपद में सघन सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बाहरी राज्यों अथवा देशों से आकर बिना पहचान बताए रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। होटल, होमस्टे, आश्रम, हॉस्टल, किरायेदारों, निजी रोजगार में लगे व्यक्तियों तथा रेहड़ी-ठेली संचालकों का सत्यापन किया जाएगा। प्रत्येक थाने में विशेष फील्ड टीम का गठन किया गया है, जबकि जनपद स्तर पर डेटा विश्लेषण टीम राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों का मिलान करेगी।

जनपद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों का विवरण संबंधित थाने में उपलब्ध कराएं तथा आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना गोपनीय रूप से पुलिस को दें।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश शर्मा सहित जनपद के समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित