मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल:ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित शिक्षक को समय पर मिली एयर एम्बुलेंस,एम्स ऋषिकेश रेफर

रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि विकासखंड अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की तबीयत मंगलवार सुबह उस समय अचानक गंभीर हो गई, जब वे विद्यालय में अपने नियमित कार्य में लगे हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर में ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिससे उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी। घटनाक्रम से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई और सहकर्मियों ने तुरंत मामले की गंभीरता को समझते हुए बिना किसी विलंब के उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया।

जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा तत्काल उपचार शुरू किया गया, लेकिन शिक्षक की हालत लगातार नाजुक बनी रही। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद स्थिति को गंभीर मानते हुए उन्हें उच्च उपचार केंद्र रेफर करने की आवश्यकता जताई। इसी दौरान परिजनों द्वारा इस घटना की सूचना जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तुरंत एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते कम समय में ही एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई। इसके बाद गंभीर रूप से बीमार प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उन्नत उपचार किया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, समय पर एयर एम्बुलेंस उपलब्ध होने से मरीज को आवश्यक उपचार मिल पाया, जिससे उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिजनों ने उत्तराखंड सरकार की एयर एम्बुलेंस सेवा को पहाड़ों के लिए संजीवनी बताते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि दुर्गम क्षेत्रों में इस तरह की त्वरित सुविधा कई बार जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर तय करती है।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…