विद्या और संस्कृति के संरक्षण का संदेश देती बसंत पंचमी,बेलनी के विद्यालयों में पूजन व संस्कार कार्यक्रम आयोजित…

रुद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर बेलनी एवं सरस्वती शिशु मंदिर बेलनी में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती माता पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए। कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी सहभागिता की। प्रातः काल से ही विद्यालय परिसरों में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बना रहा, जहां विधिवत पूजन, हवन और शैक्षिक संस्कारों का आयोजन किया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर बेलनी में बसंत पंचमी के साथ बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार कराया गया। इस अवसर पर हवन कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया गया। नन्हे बच्चों ने पहली बार अक्षर लेखन कर विद्या पथ पर प्रवेश किया, जिसे लेकर अभिभावकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

सरस्वती विद्या मंदिर बेलनी के प्रधानाचार्य शशि मोहन उनियाल ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माघ माह की पंचमी को बसंत पंचमी के रूप में मनाने की परंपरा विद्यालयों में प्रारंभ से चली आ रही है। यह दिन विद्या की देवी मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और विद्यालय परिवार के लिए इसका विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती की कृपा से ही शिक्षा का प्रकाश समाज में फैलता है, इसी भाव के साथ हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है।

वहीं सरस्वती शिशु मंदिर बेलनी के प्रधानाचार्य गंगा दत्त जोशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में 16 संस्कारों का विशेष महत्व है, जिनमें विद्या आरंभ संस्कार एक प्रमुख संस्कार है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना भी आवश्यक है, ताकि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहें। पूजा, हवन और विधा आरंभ जैसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और अभिभावकों ने एक स्वर में भारतीय संस्कृति, शिक्षा और संस्कारों की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…